Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, पर्यटन सीजन और नववर्ष आयोजनों की सुरक्षा पर चर्चा

नैनीताल।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की अध्यक्षता में बुधवार को पुलिस लाइन नैनीताल में जनपद की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना, चौकी और शाखा प्रभारी शामिल हुए। गोष्ठी का एजेंडा आगामी विंटर कार्निवल, क्रिसमस, पर्यटन सीजन, 31 दिसंबर और नववर्ष आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात और भीड़ प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा रहा।
बैठक की शुरुआत में अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया, जिनके समाधान को लेकर निर्देश दिए गए। इसके बाद बेहतर कार्य निष्पादन के आधार पर जनपद के विभिन्न थानों और इकाइयों से जुड़े 31 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पर्यटन सीजन और आयोजनों को लेकर निर्देश

गोष्ठी में पर्यटन स्थलों और प्रमुख कार्यक्रमों के मद्देनजर कई बिंदुओं पर कार्ययोजना तय की गई। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने, पार्किंग और डाइवर्जन प्वाइंट चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। ग्राम चौकीदार, होमगार्ड और पीआरडी के माध्यम से शांति और यातायात व्यवस्था में सहयोग लेने की बात कही गई।
संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त ड्यूटी, इंटेलिजेंस यूनिट को अलर्ट रखने, चर्चित सेलिब्रिटी कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा घेरा मजबूत करने और आयोजन समितियों से समन्वय कर निजी सुरक्षा की व्यवस्था कराने पर भी चर्चा हुई। भीड़ नियंत्रण के लिए डबल बैरिकेडिंग, लेयरवाइज सुरक्षा और पीए सिस्टम के उपयोग पर जोर दिया गया।

चेकिंग, फायर और आपात व्यवस्था

जिले के प्रवेश बिंदुओं और बॉर्डर क्षेत्रों में चेकिंग बढ़ाने, बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वॉड से सार्वजनिक स्थलों की जांच कराने तथा फायर यूनिट्स को अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए गए। रात्रि ड्यूटी के दौरान रिफ्लेक्टर जैकेट्स के उपयोग और ड्यूटीरत बल के लिए भोजन व प्रवास की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात भी कही गई।

निरोधात्मक कार्रवाई और आधारभूत सुविधाएं

बैठक में सभी थाना, चौकी और इकाई प्रभारियों को अपने-अपने कार्यालयों में आधारभूत सुविधाएं मजबूत करने, अनुशासन बनाए रखने और निरोधात्मक कार्रवाई को प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मोबाइल टीमों को सक्रिय रखने और खानापूर्ति वाली कार्रवाई से बचने पर भी जोर दिया गया।
गोष्ठी में एसपी क्राइम/यातायात, एसपी हल्द्वानी, एसपी संचार, विभिन्न सर्किल ऑफिसर, अग्निशमन, एलआईयू, यातायात, सीपीयू, पीएसी और एसडीआरएफ से जुड़े अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page