Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर के एमपी हिंदू इंटर कॉलेज ने लहराया परचम, बोर्ड रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन… हाईस्कूल में 91% से ज्यादा सफलता, छात्र ने मेरिट में मारी बाजी


रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 में रामनगर के प्रतिष्ठित एम.पी. हिंदू इंटर कॉलेज ने एक बार फिर शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रचा है।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यालय का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.35% रहा, जबकि हाईस्कूल में 91.26% विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। यह परिणाम विद्यालय की मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण माना जा रहा है।
सबसे ज्यादा चर्चा हाईस्कूल के छात्र अक्षत गोपाल की रही, जिन्होंने 98.20% अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके अलावा छात्रा निहारिका सती ने 94.40% अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में 16वां स्थान, जबकि नमिता पडलिया ने 93% अंक प्राप्त कर 23वां स्थान हासिल किया। इन विद्यार्थियों की उपलब्धि से पूरे रामनगर में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव शर्मा ने बताया कि इंटरमीडिएट में कुल 427 विद्यार्थियों में से 373 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें 45 विद्यार्थियों ने सम्मान सहित, 217 ने प्रथम श्रेणी तथा 111 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा पास की।
वहीं हाईस्कूल में कुल 412 विद्यार्थियों में से 376 विद्यार्थी सफल रहे। इनमें 44 विद्यार्थियों ने सम्मान सहित, 100 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 196 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी तथा 36 विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की।
विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्रबंधक विनय जिंदल, प्रधानाचार्य, परीक्षा प्रभारी चेतन स्वरूप एवं समस्त शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के इस शानदार प्रदर्शन ने साबित कर दिया है कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के दम पर सफलता की हर मंजिल हासिल की जा सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page