Connect with us

उत्तराखण्ड

NAINITAL NEWS:भवाली में सघन सत्यापन अभियान: 30 लोग बिना वेरिफिकेशन पकड़े, 7 मकान मालिकों पर भारी चालान

 

नैनीताल:भवाली क्षेत्र में हाल की घटनाओं के बाद प्रशासन ने बड़े पैमाने पर सत्यापन अभियान चलाया। अलग-अलग इलाकों में घर-घर जांच के दौरान कुल 125 मकानों में रह रहे 280 बाहरी व्यक्तियों के दस्तावेज खंगाले गए। जांच में 30 लोग बिना सत्यापन निवास करते मिले, जिनके खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान यह भी सामने आया कि कई मकान मालिकों ने किरायेदारों का अनिवार्य वेरिफिकेशन नहीं कराया था। ऐसे 7 मकान मालिकों पर पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत कोर्ट चालान किए गए, जिनमें प्रत्येक पर 10–10 हजार रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है।
जांच टीमों ने वार्ड नंबर 01, 02, रेहड़, गांधी कॉलोनी, टमट्यूड़ा, रामगढ़ रोड और बाजार क्षेत्र में दस्तक देकर पहचान, किरायानामा और स्थानीय सत्यापन से जुड़े कागजों की पड़ताल की। बिना कागजी पुष्टि के रह रहे लोगों को नोटिस देकर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।
प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सत्यापन जरूरी है, खासकर बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों के मामलों में। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि आगे भी इसी तरह की कार्रवाई अन्य इलाकों में जारी रहेगी।
स्थानीय नागरिकों और मकान मालिकों को सलाह दी गई है कि वे किरायेदार रखने से पहले आवश्यक सत्यापन कराएं और संबंधित दस्तावेज सुरक्षित रखें, वरना जुर्माना और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। अभियान का फोकस केवल कागजी औपचारिकताओं तक सीमित नहीं, बल्कि क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने पर भी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page