Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून में पड़ोसी विवाद बना मौत का कारण: मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच हुआ मामूली विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया और एक युवक की जान चली गई। इस मामले में दून पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 6 मार्च 2026 को गांधी ग्राम निवासी सतीश पुत्र रामपाल ने थाना बसंत विहार में तहरीर दी कि 5 मार्च की रात पड़ोस में रहने वाले अतुल और उसके साथियों गुलशन, रोहन, अंकित और अनुज ने उनके घर में घुसकर मारपीट की। इस हमले में पड़ोसी गीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि घटना के दौरान वहां मौजूद एक महिला के साथ छेड़छाड़ भी की गई।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने पहले संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।
इसी बीच 8 मार्च को इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल गीरेंद्र सिंह की दून अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या (धारा 105 बीएनएस) की धारा बढ़ा दी।
जांच में सामने आया कि आरोपी अतुल अपने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के घर उसकी पत्नी से मिलने गया था। उसी दौरान घर के मालिक ने उसे मौके पर पकड़ लिया। विवाद बढ़ने पर मृतक गीरेंद्र भी वहां पहुंच गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया और अतुल के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर दोनों व्यक्तियों के साथ मारपीट कर दी, जिसमें गीरेंद्र को गंभीर चोटें आईं और बाद में उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार आरोपियों गुलशन (35), अंकित (28), रोहन (18) और अतुल (25) निवासी गांधी ग्राम नई बस्ती, बसंत विहार को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक मृतक की सप्लीमेंट्री मेडिकल रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी इंदिरानगर उपनिरीक्षक मिथुन कुमार, एएसआई महेंद्र सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश, कांस्टेबल अनुज और कांस्टेबल दीपक शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page