Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की नई कार्यकारिणी घोषित, प्रभात ध्यानी बने केंद्रीय अध्यक्ष, नरेश नौडियाल को मिली प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी

रामनगर/देहरादून, 2 जून। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के द्विवार्षिक सम्मेलन में संगठन की नई केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। सम्मेलन में पिछले दो वर्षों के दौरान पार्टी द्वारा संचालित गतिविधियों, आंदोलनों और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई, जिसमें विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव और रिपोर्ट प्रस्तुत की।
सम्मेलन के दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया संपन्न की गई। चुनाव अधिकारी चारु तिवारी तथा पर्यवेक्षक डॉ. मोहन कांडपाल की देखरेख में सर्वसम्मति से प्रभात ध्यानी को पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष और नरेश नौडियाल को प्रधान महासचिव चुना गया।
प्रभात ध्यानी के नाम का प्रस्ताव राजकुमार त्यागी ने रखा, जिसका अनुमोदन पूर्व अध्यक्ष पीसी तिवारी और लालमणि ने किया। वहीं नरेश नौडियाल के नाम का प्रस्ताव कुलदीप मधवाल ने रखा, जिसका अनुमोदन आनंदी वर्मा, अमीनुर रहमान और हीरा देवी ने किया।
नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने इसके बाद पार्टी की नई केंद्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। केंद्रीय उपाध्यक्ष पद पर कुलदीप मधवाल (देहरादून), नारायण राम (अल्मोड़ा) और जेपी बडोनी (हरिद्वार) को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसी प्रकार केंद्रीय महासचिव पद पर दिनेश उपाध्याय (नैनीताल), आनंदी वर्मा (अल्मोड़ा) और अमीनुर रहमान (हल्द्वानी) को मनोनीत किया गया। केंद्रीय सचिव पद पर प्रकाश जोशी (द्वाराहाट), किरण आर्य (सोमेश्वर), भोपाल सिंह रावत (कोटद्वार), लालमणि (रामनगर) तथा बी.डी. असनोड़ा (गैरसैंण) को सर्वसम्मति से जिम्मेदारी दी गई।
सम्मेलन में वक्ताओं ने उत्तराखंड के जनसरोकारों, रोजगार, पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर पार्टी की सक्रिय भूमिका को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही संगठन ने आगामी समय में प्रदेशभर में अपने जनसंपर्क और जनआंदोलन कार्यक्रमों को तेज करने का संकेत दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page