Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनवमी पर CM धामी ने किया कन्या पूजन, प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगी प्रार्थना

देहरादून:
रामनवमी के पावन अवसर पर पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कन्या पूजन कर देवी स्वरूपा बालिकाओं का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कन्याओं को भोजन कराया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, कर्तव्यनिष्ठा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि मर्यादा, आदर्शों और नैतिक मूल्यों के प्रति आस्था को मजबूत करने का अवसर है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए भगवान श्रीराम से प्रार्थना की कि सभी का जीवन आनंद और प्रगति से परिपूर्ण रहे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही उनकी कामना है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन की परंपरा को भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि यह परंपरा नारी सम्मान और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं।
अंत में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सभी को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page