Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा महिला मोर्चा की शिकायत पर ‘पहाड़ प्रेमी राजेंद्र उत्तराखंडी’ पेज संचालक गिरफ्तार, महिलाओं पर आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप

देहरादून। सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में देहरादून पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान राजेंद्र रावत, मूल निवासी ग्राम भरगढ़ी, पोस्ट बजवाड़, जनपद पौड़ी गढ़वाल तथा वर्तमान निवासी RZ-64/132, गली नंबर-37, यादव निवास, इंद्रा पार्क, नई दिल्ली के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ‘पहाड़ प्रेमी राजेंद्र उत्तराखंडी’ नाम के फेसबुक पेज से महिलाओं के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित की गई थी।
बताया गया कि यह मामला 17 जुलाई को राहुल गांधी के देहरादून दौरे के दौरान भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद सामने आया। शिकायत के अनुसार प्रदर्शन में शामिल महिलाओं को लेकर फेसबुक पेज पर अमर्यादित टिप्पणियां की गई थीं।
देहरादून पुलिस का दावा है कि मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ़्तारी के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया जहां कोर्ट के निर्देश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में सुदधोंवाला जेल भेज दिया ।
गौरतलब है कि मामले में लगाए गए आरोपों की जांच और न्यायिक प्रक्रिया अभी जारी है। आरोपी को कानून के अनुसार अपना पक्ष रखने का पूरा अधिकार है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page