Connect with us

उत्तराखण्ड

काशीपुर में हिस्ट्रीशीटरों की थाने में परेड, आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की दी सख्त चेतावनी

काशीपुर। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से काशीपुर कोतवाली क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों को गुरुवार को थाने बुलाकर उनकी परेड कराई गई। इस दौरान उनके आपराधिक इतिहास और वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा की गई।
पुलिस अधिकारियों ने सभी हिस्ट्रीशीटरों को भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक या अवैध गतिविधि से दूर रहने, अच्छा चाल-चलन बनाए रखने तथा कानून का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि यदि कोई भी व्यक्ति दोबारा कानून-व्यवस्था भंग करने या किसी अपराध में संलिप्त पाया गया, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे सत्यापन एवं निगरानी अभियान आगे भी जारी रहेंगे। इसके माध्यम से अपराधियों पर नजर रखने के साथ-साथ उन्हें कानून का पालन करने के लिए भी आगाह किया जा रहा है।
स्थानीय स्तर पर हिस्ट्रीशीटरों की परेड और चेतावनी को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक नियमित कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page