Connect with us

उत्तराखण्ड

बागेश्वर से निर्वाचित विधायक पार्वती दास को विस अध्यक्ष ने दिलाई पद व गोपनीयता की ‌शपथ

देहरादून। बागेश्वर सीट से नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शनिवार को विधानसभा स्थित कार्यालय विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधायक को शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद थे।

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास 2405 मतों से जीती थीं। बागेश्वर उप चुनाव के लिए बीते पांच सितंबर को मतदान हुआ था। स्व. पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। जिसके बाद भाजपा ने चंदन रामदास की पत्नी को ही चुनाव में उतारा था। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को करारी शिकस्त दी। इसके बाद शनिवार को उन्हें विधान सभा अध्यक्ष ने शपथ दिलाई। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page