Connect with us

उत्तराखण्ड

गंगोत्री धाम में नहाने के दौरान नदी में बहा यात्री, खोजबीन जारी

देहरादून। श्री गंगोत्री धाम में स्नान करते समय एक यात्री  भागीरथी नदी में बह गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने राहत और बचाव कार्य प्रारंभ किया। लेकिन बहे हुए व्यक्ति का कहीं पता नहीं चल पाया।

 बताया जाता है कि राम शंकर (37) पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी बीना जंक्शन जिला सागर मध्य प्रदेश ने 5 वर्ष पहले संन्यास ले लिया था। बताया जाता है कि वह गंगोत्री धाम के पास भागीरथी नदी में नहा रहा था कि अचानक वह अनियंत्रित होकर नदी के तेज बहाव में बह गया। वहां पर मौजूद यात्रियों द्वारा बताया गया कि वह नदी की तेज धारा की चपेट में आ गया था। घटना की सूचना प्रशासन को मिलने के बाद राहत एवं बचाव कर प्रारंभ कर दिया गया है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page