Connect with us

उत्तराखण्ड

पैट्रोल डलवाने आए युवकों ने पंप में तैनात कर्मचारियों से की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा स्थित अब्दुल्ला पेट्रोल पम्प में युवकों ने पेट्रोल पम्प कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इस मामले में पंप कर्मचारियों की ओर से पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह कुछ युवक कुसुमखेड़ा स्थित अब्दुल्ला पेट्रोल पंप पहुंचे। यहां पैट्रोल गिरने को लेकर युवकों ने पंप में काम करने वाले कर्मचारियों से गाली गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते इन युवकों ने कर्मचारियों के साथ गालीगलौज और मारपीट शुरू कर दी। वहीं कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना ली। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरीके से पेट्रोल पंप में काम करने वाले कर्मचारी के साथ कई लोग मारपीट कर रहे हैं। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। साथ ही पंप कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page