Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर में पुलिस का एक्शन: 4.70 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

रामनगर में पुलिस का एक्शन: 4.70 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

रामनगर: उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चल रहे “Drug Free Devbhoomi” अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 4.70 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने लूटाबड़, रामनगर निवासी हितेश सिंह उर्फ भूरी पुत्र जिगेंद्र को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने गौजानी कब्रिस्तान नाले के पास गांजा छुपा रखा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी की निशानदेही पर कुल 4.70 किलो गांजा बरामद किया।

इस बरामदगी के बाद आरोपी पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। अब उसके खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में केस पंजीकृत किया गया है।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जोगा सिंह, कांस्टेबल विपिन शर्मा, हेड कांस्टेबल बृजमोहन बहुगुणा और कांस्टेबल शुभम शर्मा शामिल रहे।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page