Connect with us

उत्तराखण्ड

पुलिस व एएनटीएफ के हाथ लगी बड़ी सफलता, लाखों की स्मैक के साथ बड़ा तस्कर गिरफ्तार

रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। टीम ने यूपी के नशा कारोबारी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लाखों कीमती स्मैक सहित नगदी बरामद की गई है। तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में निरूद्घ किया गया है।

पुलिस के मुताबिक एएनटीएफ टीम प्रभारी जसवीर सिंह चौहान और कोतवाली के एसआई अशोक फर्त्याल के नेतृत्व में टीम मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और अवांछित तत्वों की धरपकड़ को लेकर गश्त पर निकली। इस बीच काशीपुर रोड फ्लाई ओवर रेलवे स्टेशन को जाने वाले तिराहे पर रुद्रपुर की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आता दिखा। जो पुलिस को देखकर भागने लगा।

तभी पुलिस कर्मियों ने उसे पीछा करते हुए पकड़ लिया।  पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास एकपन्नी मिली।  उसमें स्मैक बरामद हुई। 3100 सौ की नगदी भी बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम  गौरव सिंह निवासी ग्राम-कमान थाना दातागंज, बदायूं यूपी हाल  थाना फरीदपुर बरेली  बताया।

बरामद स्मैक 31.30 ग्राम के करीब है।  कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। टीम में हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन, विनोद समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page