Connect with us

उत्तराखण्ड

स्कूलों के बाहर पुलिस का पहरा: छात्राओं की सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड में


नैनीताल | 8 मई 2026
छात्राओं की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए जिले भर के स्कूलों के आसपास निगरानी बढ़ा दी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों, यातायात पुलिस और सीपीयू को अलर्ट मोड में रखा गया है।
जारी निर्देशों में साफ कहा गया है कि स्कूल खुलने और बंद होने के समय पुलिस की मौजूदगी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। खास तौर पर छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नियमित गश्त और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के आदेश दिए गए हैं, ताकि बच्चों को सुरक्षित माहौल मिल सके और अभिभावकों का भरोसा भी बना रहे।
इसी अभियान के तहत हल्द्वानी क्षेत्र में भूपेश पांडे, आरती और सीपीयू टीम ने स्कूलों के बाहर पहुंचकर छात्राओं को जागरूक किया। छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मविश्वास और पुलिस सहायता से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को साफ संदेश दिया कि अगर किसी भी तरह की छेड़छाड़, अभद्रता या संदिग्ध गतिविधि सामने आती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें और डायल 112 पर संपर्क करें।
पुलिस टीम ने यह भी भरोसा दिलाया कि किसी भी स्थिति में छात्राएं बिना झिझक पुलिस से मदद ले सकती हैं—नैनीताल पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए तैयार है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page