Connect with us

उत्तराखण्ड

ज्वैलरी शोरूम डकैती कांड में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता, मुख्य अभियुक्त को यहां से उठा लाई दून पुलिस

देहरादून। रिलायंस ज्वैलरी शोरूम डकैती कांड में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को मुजफ्फर नगर बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया अभियुक्त अभिषेक उर्फ अखिलेश उर्फ गांधी को रायगंज (पश्चिम बंगाल) के रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई 30 करोड़ की डकैती में भी शामिल था। दून पुलिस द्वारा पश्चिम बंगाल पुलिस को रायगंज मे हुई घटना के अभियुक्तों की जानकारी दी गई थी।

राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई लूट की घटना की में बिहार में मौजूद पुलिस टीमों द्वारा 22 नवम्बर की रात को राजेपुर थाना साहेबगंज, जिला मुजफ्फरपुर से घटना में शामिल एक मुख्य अभियुक्त अखिलेश उर्फ अभिषेक उर्फ गांधी पुत्र स्वर्गीय वैद्यनाथ सिंह निवासी ग्राम बसंतपुर थाना बांझपट्टी जिला सीतामढ़ी बिहार, उम्र 24 वर्ष को एक स्कॉर्पियो वाहन सहित पूछताछ के बाद विधिवत गिरफ्तार किया गया । पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से देहरादून में की गई घटना की विस्तृत पूछताछ की गई।

प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक द्वारा रायगंज पश्चिम बंगाल में दिनांक 13/4/23 को रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई 30 करोड़ रु0 कीमत की ज्वैलरी डकैती की घटना में भी अपनी अहम भूमिका होना बताया, जिसके आधार पर पश्चिम बंगाल पुलिस को अभियुक्त की गिरफ्तारी व रायगंज मैं हुई घटना की पूर्ण जानकारी व घटना मैं शामिल अभियुक्तों के संबंध में जानकारी दी गयी। दून पुलिस द्वारा जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा बिहार पहुँचकर दून पुलिस की हिरासत में अभियुक्त अभिषेक से रायगंज में डकैती की घटना के संबंध में पूछताछ की गईं।अभियुक्त अभिषेक को आज ट्रांजिट रिमांड हेतु बिहार में माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page