Connect with us

उत्तराखण्ड

भवानीगंज में कैंटर के अंदर मिला व्यक्ति का शव, पुलिस कर रही है जांच

रामनगर (नैनीताल)। भवानीगंज क्षेत्र के पुरानी हल्द्वानी रोड स्थित आरा मशीन के पास एक कैंटर के अंदर एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान लल्ला ठाकुर के रूप में हुई है, जो भवानीगंज का निवासी था। बताया जा रहा है कि लल्ला ठाकुर कल रात से लापता था। उसके परिजनों ने रातभर उसकी खोजबीन की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। आज सुबह स्थानीय लोगों ने उसका शव एक कैंटर के अंदर ड्राइविंग सीट पर पड़ा हुआ देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया।

लल्ला ठाकुर की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। लोग घटना की पूरी सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संभावित पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page