Connect with us

उत्तराखण्ड

पुलिस ने साकार किया मित्रता, सेवा व सुरक्षा का नारा, नदी में फंसे युवक का रेस्क्यू

हल्द्वानी। गौला नदी का जलस्तर बढ़ने से रानीबाग मेंगौला नदी के टापू में फंसे युवक को पुलिस ने रेस्क्यू कर सकुशल निकाल लिया।

एसएसपी पंकज भट्ट ने अधीनस्थों को मानसून सीजन में अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि इस दौरान किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाए। इस बीच काठगोदाम थाना पुलिस को सूचना मिली कि रानीबाग के समीप गौला नदी में पानी के बीच टापू के बीच एक युवक फंस गया है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसओ प्रमोद पाठक के नेतृत्व में थाना व जल पुलिस की मदद से गौला नदी में पहुंच गई।

इस दौरान पाया गया कि एक युवक नदी में बह कर गौला में बने टापू पर फंसा हुआ है। इस पर टीम ने नदी में फंसे एक व्यक्ति कृष्ण कुमार पुत्र नीरज भोला को रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला और 108 के माध्यम से बेस अस्पताल हल्द्वानी भेजा। पुलिस के उक्त कार्य की क्षेत्र के लोगों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल काठगोदाम श्याम सिंह राणा,  कांस्टेबल प्रेम प्रकाश व जल पुलिस के हेड कांस्टेबल प्रताप गङिया शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page