Connect with us

उत्तराखण्ड

सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे सटोरिये को पुलिस ने दबोचा, हजारों बरामद

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते एक सटोरिये को गिरफ्तार किया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थों को सट्टा व जुआ खेलने और खिलवाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में बनभूलपुरा थाना पुलिस के हाथ बीती रात सफलता लग गई। गौला पार्किंग के पास पुलिस को एक युवक सट्टे की खाईबाड़ी करता दिखा। जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

तलाशी में उसके कब्जे से 1060 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। पूछताछ में सटोरिये ने अपना नाम मोहम्मद कमर उर्फ कमरू पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी वार्ड नंबर 26 वनभूलपुरा बताया। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page