Connect with us

उत्तराखण्ड

सकारात्मक सोच और संघर्ष ने दिलाया मुकाम: मिसेज इंडिया तरन गर्ग का पुष्कर सोसायटी की महिलाओं ने किया भव्य स्वागत

सकारात्मक सोच और संघर्ष ने दिलाया मुकाम: मिसेज इंडिया तरन गर्ग का पुष्कर सोसायटी की महिलाओं ने किया भव्य स्वागत

रामनगर।

छोटे शहरों से भी बड़ी उड़ान भरी जा सकती है, बस खुद पर भरोसा और लक्ष्य के प्रति समर्पण होना चाहिए—यह कहना है मिसेज इंडिया बनीं तरन गर्ग का। लखनपुर मॉल स्थित एक कार्यक्रम में पुष्कर सोसायटी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में महिलाओं को प्रेरित करते हुए तरन गर्ग ने अपने संघर्षों और सफलता की कहानी साझा की।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं मिसेज इंडिया तरन गर्ग का पुष्कर सोसायटी की महिलाओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान सोसायटी की अध्यक्ष पूनम गुप्ता ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में उपस्थित महिलाओं ने माल्यार्पण कर उनका उत्साह बढ़ाया।

तरन गर्ग ने बताया कि उनकी जीत केवल व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि यह पूरे बाजपुर क्षेत्र और उत्तराखंड की महिलाओं की प्रेरणा और संघर्ष की प्रतीक है। दिल्ली में 25 से 28 मार्च तक आयोजित मिसेज इंडिया फाइनल प्रतियोगिता में उन्होंने देशभर की 36 प्रतिभागियों को पछाड़कर खिताब अपने नाम किया। निर्णायक मंडल में अभिनेता राहुल देव और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की बेटी आरुषि निशंक जैसे जाने-माने नाम भी शामिल थे।

उन्होंने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा। आर्थिक और मानसिक चुनौतियों के बीच खुद को मजबूत बनाए रखना और लगातार अभ्यास करना ही उनकी सफलता की कुंजी रहा। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और परिवार का सहयोग उनके लिए संबल बना।

कार्यक्रम के दौरान तरन गर्ग ने महिलाओं से संवाद करते हुए उनके सवालों के उत्तर भी दिए और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को खुद को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए, वे जो ठान लें, वह हासिल कर सकती हैं।

इस अवसर पर समाजसेवी गणेश रावत भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुनीता, विमला जोशी, नीतू, नीमा, मनोरिमा, किरण, गीता, सिमर, आशा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page