Connect with us

उत्तराखण्ड

केदारनाथ धाम यात्रा को पुनः संचालित करने की तैयारी,सोनप्रयाग में बाधित सड़क मार्ग को खोलने का कार्य शुरू

रुद्रप्रयाग – श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को पुनः संचालित करने के लिए सोनप्रयाग में बाधित सड़क मार्ग को खोलने का कार्य शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लगातार मॉनिटरिंग और ग्राउंड जीरो पर बार-बार जाने से कार्यों में तेजी आई है।

श्री केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग में क्षतिग्रस्त हुए हिस्सों को विषम कठिन परिस्थितियों में खोलने के लिए तत्परता से कार्य किया जा रहा है। केदारनाथ धाम से छोटी लिनचोली तक क्षतिग्रस्त पैदल यात्रा मार्ग को अब सुचारू कर दिया गया है।

विगत दिनों, मुख्यमंत्री धामी ने केदारघाटी में 31 जुलाई को आई आपदा के कारण हुए नुकसान एवं राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जनजीवन सामान्य बनाने के निर्देश दिए थे। अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग निर्भय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग को पोकलैंड मशीन के माध्यम से खोलने का कार्य शुरू हो गया है।

इसके साथ ही, सोनप्रयाग पुल के पास क्षतिग्रस्त सड़क का पुश्ता निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। अधिशासी अभियंता डीडीएमए विनय झिंक्वाण ने बताया कि केदारनाथ पैदल मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है, और मजदूरों द्वारा विषम परिस्थितियों में मरम्मत एवं निर्माण कार्य निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मौसम की प्रतिकूलता के कारण मजदूरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्य में कुछ रुकावटें आ रही हैं, लेकिन कार्य त्वरित गति से जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page