Connect with us
AtomBombNews_favicon

उत्तराखण्ड

नाला निर्माण को लेकर ग्रामीणों की नगर आयुक्त से धक्का-मुक्की, हंगामा

रूड़की। स्थानीय पनियाला रोड पर हो रहे नाला निर्माण को लेकर कुछ ग्रामीणों ने नगर निगम के आयुक्त के साथ धक्का-मुक्की कर दी। इस बीच नगर निगम की टीम को ग्रामीणों का भारी विरोध झेलना पड़ा।

इस दौरान ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद नगर की टीम को पुलिस बुलानी पड़ी। मौके पर पहुंचे झबरेडा विधायक विरेन्द्र जाति ने बड़ी मुश्किल से मामला शान्त कराया। घटना की बाबत कांग्रेस विधायक विरेन्द्र जाति ने बताया कि रहीमपुर गांव के पास एक नाले का निर्माण किया जा रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि नगर निगम के नाले से गन्दा पानी पहले से ही उनके खेतों में जाता है। नाले के पानी के कारण खेतों में फसले तक पैदा नहीं होती है। अब नगर निगम द्वारा दूसरा नाला भी खोदा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page