Connect with us

उत्तराखण्ड

पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जताई यह संभावना

देहरादून। राज्य में पहाड़ों से लेकर मैदान तक फिलहाल झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के जनपदों में अगले 4 दिन भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि इन जनपदों में आगामी 3 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में 29 जून से 3 जुलाई तक चार दिन का येलो अलर्ट जारी किया है । मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून सहित नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, चमोली और बागेश्वर में अगले चार दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। इन जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली चमक सकती है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, तीन जुलाई तक प्रदेश के इन जनपदों में भारी बारिश के आसार हैं। साथ ही पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र दौर होने की संभावना है। वहीं राज्य के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।चार दिन हुई बारिश से ही कई सड़कें बन्द हो गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page