Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल में बारिश–बर्फबारी का अलर्ट, 24 जनवरी को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद


नैनीताल।
भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के बाद जनपद नैनीताल में 24 जनवरी 2026 (शनिवार) को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी शासकीय, अर्धशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार वर्तमान समय में जनपद के पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी हो रही है, जिससे ठंड और फिसलन का खतरा बढ़ गया है। इसी को देखते हुए 24 जनवरी को सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षण कार्य पूर्णतः बंद रहेगा।
जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस निर्णय का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही या आदेश की अवहेलना को गंभीरता से लिया जाएगा।
प्रशासन ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page