Connect with us

उत्तराखण्ड

राजदीप सूद को पी.एच.डी. की उपाधि, रामनगर का नाम किया रोशन

राजदीप सूद को पी.एच.डी. की उपाधि, रामनगर का नाम किया रोशन

रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामनगर के जन्तु विज्ञान विभाग के शोध छात्र राजदीप सूद को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने यह उपाधि अपने शोध “इफ़ेक्ट ऑफ फॉरेस्ट फायर ऑन सॉयल ऑर्गेनिक मैटर लेवल एंड बिहेवियर ऑफ चीतल इन रामनगर फॉरेस्ट डिविजन उत्तराखंड” विषय पर प्राप्त की है।

राजदीप सूद ने यह शोध कार्य जन्तु विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. भावना पंत के निर्देशन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि पर शिक्षा जगत में हर्ष की लहर है।

इस मौके पर डीएसबी कैंपस कुमाऊं विश्वविद्यालय के जन्तु विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. हरीश बिष्ट, रामनगर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एम.सी. पांडे, डॉ. सुशीला सूद, मालधन चौड़ महाविद्यालय की प्राचार्य, डॉ. भावना पंत, काशीपुर महाविद्यालय के डॉ. किरन कुमार पंत सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षकों एवं स्टाफ ने राजदीप को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राजदीप की इस उपलब्धि से न सिर्फ महाविद्यालय बल्कि पूरे रामनगर क्षेत्र का मान बढ़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page