Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर:मोबाइल फोन चोरी के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, 17 मोबाइल फोन बरामद

रामनगर (नैनीताल) – पीरूमदारा क्षेत्र के मोतीपुर बैलजुडी निवासी मोहित पाल ने पुलिस थाने में अपने मोबाइल फोन की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने चोरी का संदेह पदमादत्त भट्ट नामक व्यक्ति पर जताया था।

शिकायत के आधार पर थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 262/24 धारा 305ए बीएनएस के तहत अभियुक्त पदमादत्त भट्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के दिशा-निर्देश में पुलिस टीम ने पदमादत्त भट्ट को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त पदमादत्त भट्ट, निवासी चोरपानी, रामनगर, नैनीताल ने न केवल मोहित पाल का चोरी किया हुआ ओप्पो मोबाइल फोन बरामद कराया, बल्कि पूर्व में चोरी किए गए 16 अन्य मोबाइल फोन भी बरामद हुए।

अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तारी टीम:
– उपनिरीक्षक राजेश जोशी
– कांस्टेबल युगल मिश्रा
– कांस्टेबल संजय दोसाद
– कांस्टेबल मेघा चन्द्र

पुलिस की तत्परता से मामले का खुलासा हुआ और चोरी गए मोबाइल फोन बरामद हुए, जिससे क्षेत्र के निवासियों ने पुलिस के प्रति आभार जताया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page