Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर-न्यूड फोटो के मामले में FIR दर्ज,पूछताछ के लिए पुलिस की रडार में कई युवक।

रामनगर (नैनीताल) नाबालिग लड़की का न्यूड फोटो व्हाट्सएप्प में प्रसारित करने के मामले में पुलिस अब तक कई युवकों से पूछताछ कर चुकी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक नाबालिग लड़की का उसके परिचित युवक द्वारा वीडियो चैट के बाद न्यूड फ़ोटो व्हाट्सएप्प में पर प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मुख्य बाजार के तीन व्यापारी पुत्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी ने मीडिया को बताया कि इस मामले में लड़की के परिजनों की तहरीर पर बजाजा लाइन निवासी कृष्णा बंसल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपी के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस इस मामले में पूछताछ के लिए कोतवाली लाए गए युवकों से पूछताछ जारी रखे हुए थी। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के मुताबिक इस मामले में अभी कई अन्य युवको से भी पूछताछ होनी है। विवेचना के दौरान जैसे जैसे साक्ष्य जुटेंगे उसी आधार पर इस केस में अन्य धाराएं भी बढ़ाई जा सकती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page