Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर-एक ने सड़क पर, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

रामनगर (नैनीताल) टैम्पो और बाइक की भिड़ंत में दो युवको की जान चली गई हैं।
प्राप्त समाचार के मुताबिक सावल्दे निवासी रवि पुत्र महिपाल तथा प्रदीप पुत्र मोहन सिंह निवासी सावल्दे एक बाइक से रामनगर की ओर आ रहा थे। इसी बीच उनकी बाइक हिम्मतपुर डोटियाल के निकट रामनगर से सावल्दे की ओर जा रहे एक टैंपो से जा भिड़ी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने घायल युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। जबकि बुरी तरह जख्मी रवि को उपचार के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। लेकिन हल्द्वानी जाने के दौरान रास्ते में ही रवि की भी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनो शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page