Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर पुलिस ने किया घर में हुई चोरी का खुलासा, माल के साथ दो गिरफ्तार

रामनगर। यहां घर में घुसकर माल पर हाथ साफ करने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिन्हें कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस के अनुसार छोटा राजपुरा रामनगर निवासी महेन्द्र रावत द्वारा तहरीर दी गई कि उसके घर छोटा राजपुरा मे अज्ञात चोरो द्वारा घर का सामान चोरी कर लिया गया। जिस आधार पर कोतवाली रामनगर में FIR NO – 191/23, धारा – 457/380/411 IPC पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक रामनगर के दिशा-निर्देशन में थाना स्तरीय पुलिस टीम गठन किया गया।

जिस क्रम मे गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की घटना में शामिल अभि0गणो को मय चोरी किए गए घरेलू सामान (एक अदद ब्लोवर, एक डोर बैल मय बटन व स्वीच, एक पानी गरम करने की रॉड व एक तांबे की छोटी तौली के साथ गिरफ्तार किया गया। मुकदमा उपरोक्त में माल बरामदगी के आधार धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गई है। अभि0गणो को आज मा.न्या0 के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । 

गिरफ्तार अभि0गण  1- शंकर सिंह पुत्र विक्रम सिंह निवासी दोहरी वकील भट्टा कालोनी कुण्डेश्वरी थाना काशीपुर जिला ऊधम सिंह नगर उम्र- 21 वर्ष, 

2- अनुज शर्मा पुत्र संजय शर्मा निवासी उपरोक्त उम्र- 20 वर्ष

पुलिस टीम में

1. SHO श्री अरूण कुमार सैनी 

2. उनि0 राजेश जोशी 

3. SI नन्दन सिंह नेगी 

4. कानि0 419 सीपी विनोद कुमार 

5. कानि0 296 सीपी कविन्द्र सिंह।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page