Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर-बंदूक के साए में स्कूल आए बच्चे।

बंदूक के साए में स्कूल आए बच्चे
रामनगर (नैनीताल) राजकीय इंटर कालेज ढेला के पटरानी निवासी बच्चों को बंदूकधारी वनकर्मियों की सुरक्षा में कालेज लाया गया।दो दिन पूर्व ढेला में जंगल लकड़ी बीनने गई महिला कलादेवी को बाघ ने मार दिया।तब से ही ढेला ग्रामवासियों के साथ पटरानी से ढेला इंटर कालेज पढ़ने आने वाले 80 से अधिक बच्चों को भी पूर्ण सुरक्षा की मांग उठ रही है।महिला को मारने की घटना उसी जंगल में हुई है जहां से पटरानी के बच्चे ढेला आते,जाते हैं।

ढेला इंटर कालेज के शिक्षक नवेंदु मठपाल के अनुसार वे लगातार ढेला रेंजर अजय ध्यानी के संपर्क में हैं ताकि बच्चों को पूर्ण सुरक्षा में पटरानी से ढेला ,ले जाना हो।उन्होंने बच्चों को लाने,ले जाने के लिए वाहन लगाए जाने की भी मांग की।आज बच्चों को लाने वालों में कार्बेट टाइगर रिजर्व के गोधन सिंह वन आरक्षी तेजपाल रावत कुबेर बंगारी रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page