उत्तराखण्ड
रामनगर की प्रतिभावान बांसुरीवादक गायत्री रिखाड़ी को संस्कृति मंत्रालय की नेशनल स्कॉलरशिप
रामनगर।सेंट जॉन स्कूल, शंकरपुर की कक्षा 9 की छात्रा गायत्री रिखाड़ी ने शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित सांस्कृतिक प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना 2025-26 के तहत उन्हें बाँसुरी वादन (शास्त्रीय संगीत वाद्ययंत्र) श्रेणी में नेशनल स्कॉलरशिप अवॉर्ड प्रदान किया गया है।
गायत्री पिछले 6 वर्षों से निरंतर बाँसुरी का अभ्यास कर रही हैं। वर्तमान में वे देश के प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित राजेंद्र प्रसन्ना से दिल्ली में उच्च प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इसके साथ ही वे हल्द्वानी स्थित स्वर संगम विद्यालय में आचार्य पंडित हरीश चंद्र पंत के मार्गदर्शन में भी अपनी कला को निखार रही हैं।
पिछली उपलब्धियाँ
इस उपलब्धि से पहले गायत्री ने दिसंबर 2025 में जालंधर में आयोजित प्रतिष्ठित बाबा हरिबल्लभ संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
उन्हें स्व. पंडित चंद्रशेखर पंत स्मृति युवा सम्मान, निधि स्मृति मेमोरियल का प्रथम पुरस्कार तथा रामनगर बार एसोसिएशन द्वारा उत्तराखंड गौरव सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।




