Connect with us

उत्तराखण्ड

नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की मौत, शव को घर के बाहर छोड़ गए केंद्र संचालक, गुस्साए परिजनों का हंगामा

देहरादून। नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई है। आरोप है कि केंद्र संचालक युवक का शव उसके घर के बाहर  छोड़ गए। जिससे परिजनों में आक्रोश है। आक्रोशित परिजनों का हंगामा किया है। परिजनों ने केंद्र संचालकों पर उनके बेटे से मारपीट कर हत्या का अरोप लगाया।

बताया जा रहा है कि टर्नर रोड निवासी देवानंद के बेटे सिद्धू को 22 मार्च को चंद्रबनी स्थित आराध्या फाउंडेशन नाम के केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां युवक की मौत हो गई  है। बताया जा रहा है कि केंद्र संचालक युवक का शव उसके घर के बाहर  छोड़ गए। मृतक के शव पर पर चोटों के निशान भी हैं। 

युवक का शव घर के बाद देखने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और हंगामा किया। वहीं क्लेमेनटाउन पुलिस ने केंद्र के कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में भी सनसनी मच गई है। परिजनों संग स्थानीय लोग भी वहां एकत्रित हो गए। लोग सड़क जाम करने की जिद पर अड़े हैं।

परिजनों ने केंद्र संचालकों पर उनके बेटे से मारपीट कर हत्या का अरोप लगाया। वहीं, मौके पर शव उठाने पहुंची एंबुलेंस को भी लोगों ने लौटा दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंची है। स्वजनों की मांग है कि आरोपितों को यहां पर लाया जाए और डीएम घटना का संज्ञान लेकर नशा मुक्ति केंद्र को बंद करवाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page