Connect with us

उत्तराखण्ड

निर्माण कार्य में लापरवाही पर सख्त हुई मेयर, पांच दिन में दुरूस्त न होने पर दी कार्रवाई की चेतावनी

ऋषिकेश। हरिद्वार रोड पर  विभागीय कार्यों में एन एच के अधिकारियों की लापरवाहियों से नाराज महापौर अनिता ममगाई ने पांच दिन के अल्टीमेटम के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।

शनिवार को एन एच विभाग के अधिकारियों की कैंप कार्यालय में बैठक लेते हुए महापौर ने दो टूक लहजे में उन्हें चेताया कि यदि पांच दिन के भीतर विभाग के कार्य पूर्ण ना हुए तो उन्हें विधिक राय के मुताबिक एन एच अधिकारियों पर कारवाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस संदर्भ में निगम के निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी एन एच के कार्यों पर नजर रखने के लिए महापौर ने निर्देशित किया है।महापौर ने बताया कि दो माह पूर्व उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को हरिद्वार रोड़ में किए गये नाले निर्माण कार्य में बरती गई घोर लापरवाही पर चेतावनी देते हुए कहा था कि 15 सितम्बर तक उन तमाम कमियों को दुरूस्त कर निर्माण कार्य पूर्ण कर लें। मगर इसके बावजूद वहाँ स्थिति जस की तस बनी हुई है।

पुरानी चुंगी के समीप नाला अभी भी खुले में बह रहा है। जबकि इसकी वजह से आये दिन सड़क हादसे होने के साथ ही कुछ समय पूर्व एक व्यक्ति की नाले में गिरकर मौत भी हो चुकी है। महापौर ने बताया कि एन एच के अधिकारियों की घोर लापरवाही से अब उनका ओर जनता के सब्र का बांध टूटने लगा है। पांच दिन के भीतर यदि विभाग द्वारा तमाम आधे अधुरे निर्माण कार्य पूर्ण करने के साथ नाले निर्माण की कमियों को दुरूस्त ना किया गया तो उन्हें विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध विधिक राय के अनुसार कारवाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त राहुल कुमार गोयल,एन एच ए  ई अमित बर्मा, अपर सहायक अभियंता छत्रपाल सिंह मोजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page