Connect with us

उत्तराखण्ड

इस इलाके में अलग-अलग स्थानों में हुए सड़क हादसे, तीन की मौत

रूड़की। बीती रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्ट मार्टम के लिये राजकीय अस्पताल भेज दिया है।

उक्त मामला थाना भगवानपुर अन्तर्गत सब्जी मण्डी का है। भगवानपुर पुलिस ने बताया कि बीती रात भगवानपुर सब्जी मण्डी से ट्रैक्टर चालक मांगे राम सब्जी लेकर रूड़की आ रहा था। जिसे विपरीत दिशा से आ रही हिमाचल रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में मांगे राम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

दूसरी ओर गांव सिरचन्दी निवासी सद्दाम व मुदस्सिर बाईक द्वारा इमलीखेडा जा रहे थे, इसी दौरान उन्हें पीछे से आ रहे एक ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उन दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्ट मार्टम के लिये राजकीय अस्पताल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page