Connect with us

उत्तराखण्ड

रूद्रप्रयाग- अनियंत्रित वाहन खाई में गिरा, एक की हुई मौत

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले में अनियंत्रित वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर शव बरामद किया और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। यह हादसा  अगस्तयमुनि क्षेत्र सिल्ली के पास हुआ है। 

पुलिस के अनुसार थाना अगस्तयमुनि क्षेत्र में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस बीच एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि अगस्तयमुनि क्षेत्र में सिल्ली के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। जिसके रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना मिलने के बाद मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे सहायक उप निरीक्षक हरीश बंगारी ने कड़ी मशक्कत के बाद सब को बाहर निकाला और जिला पुलिस को सौंप दिया।

बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति तिलवाड़ा से अगस्तयमुनि मार्ग पर जा रहा था व अचानक मोटर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिसमें उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।  घटनास्थल पर पहुँचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा 20 मीटर खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति के शव को बॉडी बैग में डालकर स्ट्रेचर द्वारा पैदल मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।  मृतक की पहचान नवीन वशिष्ठ पुत्र शिव प्रसाद वशिष्ठ, उम्र 48 वर्ष, निवासी- मेकोटी रुद्रप्रयाग के रूप में हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page