Connect with us

उत्तराखण्ड

गुमशुदा महिला की तलाश:बैजरो बाजार से महिला लापता हैं 

पौड़ी गढ़वाल: बीती 3 सितंबर मंगलवार को बैजरो बाजार से एक नवविवाहित महिला के लापता होने की खबर ने स्थानीय क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। लापता महिला का नाम दीपा है, जिसकी रंगत गेहूंआ है और कद 5 फीट 2 इंच बताया जा रहा है। दीपा का मायका डमलोट जोगिमणि बैजरो, पौड़ी गढ़वाल में है, जबकि उसकी शादी करीब 4 महीने पहले थलीसैंण के एक निकटवर्ती गांव में हुई थी।

सूत्रों के अनुसार दीपा को आखिरी बार बैजरो बाजार में दोपहर 2:00 बजे देखा गया था, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला है। स्थानीय पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस और परिवार ने जनता से अपील की है कि यदि किसी ने दीपा को देखा हो या उसके बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें। इस मामले में कोई भी सुराग महिला की सुरक्षित वापसी के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page