Connect with us

उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर में बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम सेमेस्टर प्रवेश की द्वितीय वरीयता सूची जारी

बाजपुर (ऊधम सिंह नगर), 23 जुलाई। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाजपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीए, बीकॉम एवं बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु द्वितीय वरीयता सूची जारी करने की सूचना जारी की है।
महाविद्यालय के प्राचार्य कार्यालय द्वारा जारी आवश्यक सूचना के अनुसार, द्वितीय वरीयता सूची में चयनित सभी अभ्यर्थियों को 24 जुलाई 2026 से 28 जुलाई 2026 तक निर्धारित अवधि के भीतर अपना प्रवेश सुनिश्चित करना होगा।
महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित तिथि तक प्रवेश नहीं लिया जाता है और सीटें रिक्त रहती हैं, तो 29 जुलाई 2026 को प्रवेश के लिए तृतीय वरीयता सूची जारी कर दी जाएगी।
महाविद्यालय ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि उनका प्रवेश सुरक्षित रह सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page