Connect with us

उत्तराखण्ड

पैर फिसलने से गंगा नदी में डूबी महिला श्रद्घालु, एसडीआरएफ कर रही तलाश

ऋषिकेश। गुजरात की महिला पर्यटक एकाएक गंगा नदी में बह गई। वह मंगलवार सुबह साथी पर्यटकों के साथ नहाने के लिए गंगा में उतरी। इस बीच उसका पैर फिसल गया। एसडीआरएफ की टीम महिला की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी उसका कोई सुराग नहीं लगा है।

एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि नीलू बेन पत्नी रमेश भाई ठक्कर अहमदाबाद, गुजरात से यात्रियों के दल के साथ ऋषिकेश घूमने आई थी। वह आश्रम में रह रही थी। मंगलवार सुबह वह मस्तराम घाट पर नहाने के लिए गई थी।

इसी दौरान अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ गया और पैर फिसलने से वह तेज धारा में बह गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद तुरंत एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और महिला की तलाश शुरू की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page