Connect with us

उत्तराखण्ड

सड़क किनारे युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी

हल्द्वानी। गुरूवार की प्रातः तीनपानी बाईपास में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे शिनाख्त के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।

जानकारी के अनुसार गुरूवार की प्रातः तीनपानी गौला बाईपास रोड में आस-पास के लोगों को एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही शव कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से मृतक की शिनाख्त करने को कहा, लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं पाया। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष के आस-पास बताई गई है। पुलिस ने शव को शिनाख्ति के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page