Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर के शाइनिंग स्टार स्कूल का 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

रामनगर स्थित शाइनिंग स्टार स्कूल का 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

रामनगर। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान शाइनिंग स्टार स्कूल, रामनगर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में विद्यालय का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा।

विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में यश रावत ने 92% अंक प्राप्त कर पीसीएम वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं सोनिया रावत ने 90% अंक प्राप्त कर कॉमर्स वर्ग में सफलता हासिल की। सोनिया (कॉमर्स) ने 89% अंक, भावना जलाल ने 87% अंक (पीसीएम), ज्योति ने 86% अंक (कॉमर्स), अनुष्का खाती ने 85.4% अंक (पीसीएम), अलास्का रावत ने 84.2% अंक (पीसीएम) एवं शिवानी नोगाई ने 83.4% अंक (पीसीबी) प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page