Connect with us

उत्तराखण्ड

इस तरह फर्जी बैंक अधिकारी बन कर युवक के खाते से उड़ा डाली हजारों की रकम

हल्द्वानी। एक युवक को फर्जी बैंक अफसर को बैंक खाते की निजी जानकारी देना महंगा पड़ गया। ओटीपी और क्रेडिट कार्ड नंबर के आधार पर ठग ने खाते से हजारों की रकम निकाल ली। अब पीड़ित ने पुलिस की शरण ली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मुनगली गार्डन निवासी राहुल चौधरी ने  पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वह बीती 1 सितम्बर को एटीएम में पैसे निकालने गया। इस बीच उसके खाते से पैसे तो कट गए, लेकिन निकले नहीं। कुछ देर बाद उसे एक सख्श का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को इंडिकेश बैंक का अधिकारी बताया और कहा कि उसके बैंक खाते में वापस आ सकते हैं। इसके लिए उसे कुछ प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

इस पर फोन करने वाले ने एक एप डाउनलोड करने को कहा। इसके बाद युवक ने फोन करने वाले सख्श को ओटीपी समेत क्रेडिट कार्ड नंबर दे दिया। इस बीच युवक को बैंक खाते से ‌पैसे निकलने के मैसेज आने लगे। पीड़ित का कहना है कि उसके बैंक खाते से ठगों ने 75 हजार की रकम उड़ा ली। अब पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page