Connect with us

उत्तराखण्ड

एसआईटी की कार्रवाई- फर्जी रजिस्ट्री प्रकरण में 13वां अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून। फर्जी रजिस्ट्री घोटाला प्रकरण में जांच कर रही एसआईटी टीम के हाथ एक और सफलता लगी है। इस मामले में शामिल 13वें अभियुक्त को मुजफ्फर नगर से गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि फर्जी रजिस्ट्री प्रकरण में थाना कोतवाली नगर में पंजीकृत अभियोग की विवेचना एसआईटी द्वारा की जा रही है। इस प्रकरण में एसएसपी देहरादून के निर्देश पर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर एसआईटी द्वारा एक और अभियुक्त अजय मोहन पालीवाल पुत्र मनमोहन आर्दश कॉलोनी, मुज्जफरनगर उत्तर प्रदेशको हरभजवाला बसंत विहार से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा फॉरेंसिक साइंस से एमएससी किया गया है, तथा वह हस्ताक्षर व हस्त लेख एक्सपर्ट है। जिससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की मानें तो आरोपित ने सहारनपुर में भी कुछ फर्जी रजिस्ट्रियों में हस्ताक्षर किए हैं। पुलिस आरोपित से जानकारी हासिल कर रही है कि अब तक वह कितनी रजिस्ट्रियों में हस्ताक्षर कर चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page