Connect with us

उत्तराखण्ड

रसगुल्ले के डिब्बे में छिपाकर ले जा रहा था स्मैक, लालकुआं पुलिस ने दबोचा तस्कर

लालकुआं। नशा तस्कर अब पुलिस की नजरों से बचने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन इस बार रसगुल्ले का डिब्बा भी उन्हें बचा नहीं सका। कोतवाली लालकुआं पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 7.35 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी ने स्मैक की पुड़िया रसगुल्ले के प्लास्टिक डिब्बे में छिपाकर रखी थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार 8 जून को बिंदुखत्ता चौकी पुलिस टीम गश्त और चेकिंग अभियान पर थी। इसी दौरान गांधीनगर प्रथम से टूटी पुलिया जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद रसगुल्ले के प्लास्टिक डिब्बे के अंदर एक पारदर्शी पन्नी में 7.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरिशंकर बोरा उर्फ गुड्डू पुत्र शेर सिंह बोरा निवासी गांधीनगर प्रथम, बिंदुखत्ता लालकुआं के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक को सुंदर नामक व्यक्ति से 3500 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से खरीदकर लाया था और आसपास के युवकों को बेचने की तैयारी में था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 86/26 के तहत धारा 08/21/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, स्मैक सप्लाई करने वाले सुंदर नामक व्यक्ति के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता उपनिरीक्षक गौरव जोशी, कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह, दयालनाथ, आनंदपुरी और खीम सिंह शामिल रहे।
नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में यह कार्रवाई एक बार फिर दिखाती है कि तस्कर भले ही मिठाई के डिब्बे का सहारा लें, लेकिन कानून की नजर से बच पाना आसान नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page