Connect with us

उत्तराखण्ड

UKSSSC परीक्षा को लेकर हल्द्वानी में सख्ती, परीक्षा केंद्रों के आसपास इंटरनेट कैफे और फोटोकॉपी दुकानें रहेंगी बंद

हल्द्वानी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की 14 जून को होने वाली स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, नकल या तकनीकी माध्यम से होने वाली धांधली को रोकने के लिए कई स्तरों पर निगरानी की व्यवस्था की गई है।
परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग की जाएगी। केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी कैमरे और जैमर सक्रिय रहेंगे। आयोग के निर्देशों के अनुसार मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और अन्य प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केंद्रों के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में इंटरनेट कैफे, फोटोकॉपी की दुकानें और अन्य संबंधित प्रतिष्ठान परीक्षा अवधि के दौरान बंद रहें। इसके अलावा होटल, लॉज, ढाबों और होम-स्टे की भी जांच की जाएगी।
परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य हाईटेक उपकरणों के जरिए नकल रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने वाले सभी लोगों, यहां तक कि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ की भी जांच की जाएगी।
सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों, पेपर लीक संबंधी दावों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए साइबर टीम और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को भी सक्रिय किया गया है। वहीं कंट्रोल रूम से पूरी परीक्षा प्रक्रिया की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।
परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने और अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page