Connect with us

उत्तराखण्ड

छात्र संघ चुनाव: सचिव पद पर मनोज नेगी NSUI के उम्मीदवार घोषित।

रामनगर (नैनीताल) राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होने जा रहे छात्रसंघ चुनाव के लिए NSUI ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

रामनगर के प्यारेलाल नंदकिशोर गलबलिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियाँ बढ़ गई।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और राष्ट्रीय छात्र संगठन के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी छात्र संघ चुनाव में कूद पड़े हैं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP ने हीरा सिंह भंडारी को अध्यक्ष पद पर अपना उम्मीदवार घोषित किया है वहीं राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI ने आज अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। ललित कड़ाकोटी को NSUI ने अध्यक्ष पद पर अपना उम्मीदवार बनाया तो सचिव पद पर मनोज नेगी को उम्मीदवार बनाया है जबकि उपाध्यक्ष पद चेतन पंत के नाम का ऐलान किया गया हैं।
छात्र संघ चुनाव के लिए सचिव पद पर मनोज नेगी के नाम का ऐलान होते ही उनके समर्थकों ने खुशी का इजहार किया। नगर कांग्रेस कार्यालय में मनोज नेगी का NSUI कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए एकजुट होकर उन्हें चुनाव जिताने का एलान किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page