Connect with us

उत्तराखण्ड

फांसी के फंदे में झूल युवक ने लगाया मौत के गले, इलाके में सनसनी

हल्द्वानी। तिकोनिया के समीप  वन विभाग परिसर की दीवार की एंगल से अपनी ही कमीज का गले में फंदा लगा कर एक युवक ने लटका कर  आत्महत्या कर ली। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस को दी सूचना मिलने पर भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।  

शव को नीचे उतार कर शिनाख्त कराने के प्रयास किए कुछ देर के बाद युवक की शव की शिनाख्त वार्ड बॉय के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 25 वर्षीय अंकुर कुमार पुत्र जगत राम निवासी बागेश्वर के रूप में हुई है। एसआई दिनेश जोशी ने बताया की मृतक नैनीताल रोड स्थित एक चिकित्सालय में वार्ड बॉय के पद पर तैनात था।

उन्होंने यह भी बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले में जानकारी जुटाई जा रही है, इसमें चिकित्सालय में तैनात लोगों से पूछताछ भी की जा रही है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उस का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है परिजनों के हल्द्वानी पहुंचने पर शव उनको सौंप दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page