Connect with us

उत्तराखण्ड

गेहूं काटने के विवाद में दंपत्ती पर बोला धारदार हथियार से हमला, गंभीर

रूड़की। बीती रात गेहूं काटने के विवाद में दो पक्षों में जमकर झगड़ा हो गया। जिसमें एक पक्ष ने पति-पत्नी पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस बाबत पुलिस क्षेत्राधिकारी को तहरीर दी गयी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

उक्त मामला कोतवाली रूड़की अन्तर्गत हरिद्वार रोड स्थित ग्राम बेलडा का है। घटना की बाबत थोनदार करम सिंह चौहान का कहना है कि बीती रात गेहूं काटते समय ग्राम बेलड़ा निवासी प्रियंका व उसके पति विनोद का बराबर वाले खेत मालिकों से विवाद हो गया।

जिसमें दोनों पक्षों में लड़ाई के दौरान धारदार हथियार भी चले। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page