Connect with us

उत्तराखण्ड

बाइक सवार युवको पर पहाड़ी से गिरा पत्थर,एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल।

हल्द्वानी।हाईवे से गुजर रहे बाइक सवार दो युवको के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गया।जिसके बाद दोनों युवक खाई में जा गिरे। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि उसका साथी गम्भीर रूप से घायल हैं।यह हादसा अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर हुआ हैं।


बताया जा रहा है कि मंगल पड़ाव निवासी सौरभ सागर और पंकज गोस्वामी आज सुबह बाइक से अल्मोड़ा को जा रहे थे,रास्ते में थुवा की पहाड़ी से अचानक एक बड़ा पत्थर गिरकर उनकी बाइक पर आ गिरा जिससे दोनों युवक खाई में जा गिरे।


पुलिस और सेना के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को खाई से निकालकर गरमपानी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने सौरभ सागर को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल उसके साथी पंकज गोस्वामी को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page