Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी

अल्मोड़ा। यहां नवजात का सड़ा-गला शव झाड़ियों में पड़ा मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। शव के तीन हफ्ते पुराना होने की आशंका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को जोखन नगर के जाखनदेवी क्षेत्र में एक खेत में काम कर रहे लोगों को झाड़ियों में नवजात शिशु का शव पड़ा दिखा। यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिशु के शव को कब्जे में ले लिया और घटनास्थल का जायजा लिया।

शिशु का शव बुरी तरह सड़-गल चुका था। शव करीब तीन हफ्ते पुराना होना माना जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि किसी बिन ब्याही मां ने लोकलाज के भय से शिशु को जन्म के बाद यहां फेंक दिया होगा। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page