Connect with us

उत्तराखण्ड

कॉलेज जाने की बात कहकर निकला था घर से, यहां पड़ा मिला छात्र का शव

रूड़की। घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकले छात्र का शव मिला है। परिजन पांच दिन से उसकी तलाश में जुटे हुए थे। घटना वाले दिन ही उसकी कार लावारिश हालत में खड़ी मिली थी। पुलिस ने को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि हरिद्वार रोड स्थित कोर काॅलेज का छात्र हिमांशु चौहान पांच दिन पहले घर से कार सहित उस वक्त लापता हो गया था, जब वह घर से कार द्वारा काॅलेज जाने के लिये निकला था। उसी दिन शाम को हिमांशु की कार गंगनहर किनारे सोलानी पार्क में लावारिस हालत में पुलिस ने बरामद की थी।

पुलिस ने हिमांशु के शव को मौहम्मदपुर झाल से बरामद कर लिया। शव मिलने से हिमांशु के घर में कोहराम मच गया है। मौत के कारणों को जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page