Connect with us

उत्तराखण्ड

बोले आईजी, वारदातों के खुलासे में सहायक हो रहे हल्द्वानी में लगे सीसीटीवी कैमरे

हल्द्वानी। पुलिस महानिरीक्षक, कुमांयूँ परिक्षेत्र नैनीताल, डॉ. नीलेश आनन्द भरणें द्वारा हल्द्वानी बहुउद्देश्यीय भवन में स्मार्ट कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान पाया गया कि शहर में कुल 89 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये गये हैं। जिनमें नारीमन तिराहा से सिन्धी चौक तक-36 कैमरे, भोलानाथ टैम्पो स्टैण्ड से सेन्ट्रल हॉस्पिटल तक- 14 कैमरे, स्टैण्डर्ड स्वीट से देवलचौड़ तक- 14 कैमरे, मंगल पड़ाव से मण्डी तक 8 कैमरे, तिकोनिया वर्कशॉप लाईन से रेलवे फाटक तक 13 कैमरे और पनचक्की से डीसी पानी टंकी तक-4 कैमरे लगाए गए हैं। यह कैमरे अपराध नियंत्रण में सहायक हो रहे हैं। साथ ही इनसे याताया‌त नियम तोड़ने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

वर्तमान समय तक यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सीसीटीवी के माध्यम से ट्रैफिक आई  से 43 चालान कराये गये हैं। जबकि यात्रियों / पर्यटकों के दुकान/ऑटो/रिक्शा में छूटे हुए 60 बैग /सामान वापस कराए गए। वहीं दुकानों में छुटे हुए लगभग 20 मोबाईल फोन्स को वापस कराया गया। इसी तरह एक्सीडेंट कर भागने वाले अज्ञात वाहनों की पहचान करायी गयी। रोडवेज स्टेशन के पास होने वाली चोरी के खुलासे में सहयोग किया गया। बाजारों में भीड़- भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों पर पैनी निगाह रखी जा रही है।

इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि कई बार पुलिस बल की कमी होती है तो स्मार्ट कन्ट्रोल रूम में लगे कैमरे पुलिस के लिए तीसरी आंख का कार्य करते हैं, जिससे पुलिस को अपराधों के अनावरण तथा अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में सहायता होती है। स्मार्ट कन्ट्रोल रूम को और अधिक व्यवस्थित करने हेतु 01 अपर उप निरीक्षक/ हे0कानि0 तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के लिये 01 यातायात कर्मी नियुक्त किया जायेगा।  इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट,  सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धोनी के अलावा अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page